हॉस्टल खाली करने के आदेश से छात्रों में निराशा, सुदेश से मिले
रांची, जून 19 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। रांची विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा 25 जून तक हॉस्टल खाली करने के आदेश से छात्रों में निराशा और चिंता है। पीजी हॉस्टल-2 और यूजीसी हॉस्टल-3 के छात्रों ने शुक्रवार को आजसू प्रमुख सुदेश महतो से उनके बुकरू स्थित आवासीय कार्यालय में मुलाकात की। छात्रों ने बताया कि बीच सत्र में हॉस्टल खाली करने से उनकी पढ़ाई, आगामी परीक्षाओं की तैयारी और रहने की समस्या खड़ी हो गई है। छात्रहित में इस आदेश पर तुरंत रोक लगाने की मांग की। सुदेश महतो ने छात्रों को आश्वस्त करते हुए कहा कि आजसू उनके अधिकारों के साथ अन्याय नहीं होने देगी। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से संवेदनशीलता बरतने और वैकल्पिक व्यवस्था होने तक कोई कठोर कदम न उठाने का आग्रह किया। यह भी पढ़ें- छात्रावास खाली कराने की नोटिस पर कुलपति से पुनर्विचार की मांग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.