मुजफ्फरपुर, जनवरी 3 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में हॉस्टल आवंटन में पारदर्शिता लाने के लिए प्रक्रिया शुरू की जा रही है। हॉस्टल के लिए आवेदन अब ऑनलाइन किया जायेगा और जिन छात्रों के नाम पोर्टल पर रहेंगे, उन्हें ही मान्य विद्यार्थी माना जायेगा। डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह का कहना है कि कुलपति के आदेश के बाद हॉस्टल आवंटन में पारदर्शिता रखने के लिए प्रयास शुरू कर दिये गये हैं। नये सत्र से हॉस्टल के लिए ऑनलाइन आवेदन किये जाएंगे। इसके लिए ऑनलाइन लिंक छात्रों को जारी किया जायेगा। इसके अलावा जिन चयनित छात्रों के नाम पोर्टल पर रहेंगे, उन्हें ही आईकार्ड दिया जायेगा। बीआरएबीयू के पीजी ब्वॉयज और गर्ल्स दोनों हॉस्टलों में यह व्यवस्था की जायेगी। हॉस्टल में नयी व्यवस्था लागू करने से पहले छात्रावास कमेटी की बैठक होगी। बैठक में इन प्...