वाराणसी, दिसम्बर 10 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। काशी विद्यापीठ में बुधवार को जेके महिला हॉस्टल की अंत:वासी छात्राओं ने प्रशासनिक भवन के सामने धरना दिया। छात्राओं का कहना था कि छात्रावास में दो की क्षमता वाले कमरों में तीन छात्राओं को रखा जा रहा है। इससे कई तरह की समस्याएं आ रही हैं। जेके महिला हॉस्टल में रहने वाली स्नातकोत्तर की छात्राओं ने बताया कि पिछले दिनों उन्हें छात्रावास में मेंटेनेंस कार्य के नाम पर स्नातक की छात्राओं के साथ शिफ्ट किया गया था। मेंटेनेंस के बाद ब्लॉक में एक कमरे में तीन छात्राओं को शिफ्ट किया जा रहा है। छात्राओं ने कहा कि छोटे कमरों में तीन छात्राओं के रहने से पढ़ाई सहित कई तरह की परेशानियां होंगी। छात्राओं को समझाने के लिए कुलसचिव और कई महिला शिक्षिकाएं भी पहुंची मगर छात्राएं धरने से नहीं हटीं। उन्होंने कुलपति क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.