मुजफ्फरपुर, मार्च 21 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू के हॉस्टलों में कौशल विकास की कक्षा चलेगी। इसकी तैयारी की जा रही है। ब्वॉयज और गर्ल्स दोनों हॉस्टलों में यह कक्षा चलेगी। इस कक्षा में विद्यार्थियों को अंग्रेजी स्पीकिंग और संवाद कौशल जैसे स्किल सिखाए जाएंगे।डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह का कहना है कि इसपर विचार किया जा रहा है। हॉस्टलों में जो कमरे खाली हैं, उनमें यह कक्षा चलाई जाएगी। इससे हॉस्टल में रहने वाले सभी विद्यार्थियों को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि कुलपति के आदेश के बाद ही आगे की कार्रवाई की जायेगी।बीआरएबीयू में छात्रों के कौशल विकास के लिए इंटर्नशिप भी करायी जानी है। इसके साथ कौशल विकास के कोर्स चलने से पीजी के छात्रों को रोजगार में भी फायदा होगा। कौशल विकास की कक्षा सभी विषयों के छात्र और छात्राओं के लिए होगी। ड...