बोकारो, मई 22 -- हॉली क्रॉस स्कूल, चंदनकियारी में मल्टीपल इंटेलिजेंस एवं टीम वर्क विषय पर दो दिवसीय इनहाउस प्रशिक्षण सह कार्यशाला संपन्न हुआ। दो दिवसीय कार्यशाला की रिसोर्स पर्सन विद्यालय की प्राचार्या सि. कमला पॉल रही। कार्यशाला के दौरान प्राचार्य ने शिक्षकों को कक्षा संचालन एवं प्रबंधन की प्रभावी विधियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। साथ ही एक शिक्षक के कर्तव्य, सेवा भावना एवं वि‌द्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में उनकी भूमिका पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने गार्डनर के "मल्टीपल इंटेलिजेंस थ्योरी" तथा शिक्षण पद्धति से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं को सरल एवं व्यावहारिक रूप में समझाया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया व शिक्षण कार्य को अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए अनेक नई शिक्षण विधियों एवं तकनीकों की जानकारी प...