बोकारो, मार्च 10 -- होली क्रॉस बालीडीह की ओर से मंगलवार को जैनामोड़ में हॉली क्रॉस बॅडस प्ले स्कूल की शुरूआत की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि बलवंत तिवारी ने कहा कि गुणवत्तापुर्ण शिक्षा सभी के लिए जरूरी है। होली क्रॉस ग्रामीण क्षेत्र के बच्चो के बीच शिक्षा का महौल बेहतर करने के लिए इसकी शुरुआत की है। जिससे छोटे-छोटे बच्चो को काफी लाभ मिलेगा। इस दौरान स्कूल परिसर में विभिन्न खेल का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चो के साथ-साथ अभिभावको ने भी हिस्सा लिया। खेल में बेहतर करने वाले प्रतिभागियों को स्कूल प्रबंधन की ओर से सम्मानित किया गया। हॉली क्रॉस बालीडीह की प्राचार्या सिस्टर डॉ कीर्ति किरण ने कहा कि होली क्रॉस स्कूल बच्चों का सर्वांगिण विकास करता है। जिनमें शिक्षा के साथ-साथ खेल व अन्य गतिविधियां भी शामिल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...