गिरडीह, अप्रैल 16 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। सीबीएसई 10वीं परीक्षा 2026 के घोषित परिणाम में गिरिडीह जिले की टॉप 10 सूची में होली क्रॉस स्कूल पचंबा के तीन विद्यार्थियों ने जगह बनाकर विद्यालय व जिले का मान बढ़ाया है। होली क्रॉस स्कूल पचंबा गिरिडीह के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। विद्यालय के हस्सान आलम ने 95.2% अंक लाकर स्कूल टॉपर बनने के साथ जिले में आठवां स्थान प्राप्त किया है। वहीं उमेश कुमार वर्मा व रौशन राज ने 94.4% अंक लाकर संयुक्त रुप से स्कूल में दूसरा व जिले में 10वां स्थान प्राप्त किया है। आरुषि कुमारी 93.8% व ऋचा कुमारी 92.8% अंक लाकर स्कूल में तीसरे व चौथे स्थान पर रही। यह भी पढ़ें- डीपीएस चास की साक्षी 97 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय टॉपर गुरूवार को विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित कर प्राचार्या सिस्टर शांति ने...