नई दिल्ली, मार्च 20 -- फिल्मों के प्रोडक्शन में कई बार तरह-तरह की चुनौतियां आती हैं जिस वजह से कई बार फिल्म की रिलीज में देरी होती है। पर क्या आप जानते हैं हॉलीवुड की एक ऐसी फिल्म है जिसे रिलीज होने में 48 साल लग गए? जी हां, 48 साल। फिल्म का प्रोडक्शन 1970 में शुरू हुआ था, लेकिन एक के बाद एक मुसीबतें आती रहीं और फिल्म पूरी हुई साल 2018 में। 2018 में ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। आइए जानते हैं इस फिल्म का नाम और क्यों इसे पूरा होने में लगे 48 साल?क्या था फिल्म का नाम? सबसे पहले शुरुआत करते हैं फिल्म के नाम से। इस फिल्म का नाम है द अदर साइड ऑफ द विंड। आईएमडीबी के मुताबिक, फिल्म का प्रोडक्शन साल 1970 में हुआ था। फिल्म को ऑर्सन वेल्स डायरेक्ट कर रहे थे। फिल्म का प्रोडक्शन कुछ वक्त ही बात बंद हो गया क्योंकि उस वक्त की अमेरिकी सरकार ने य...