हॉर्मुज में लौट आई जंग! भारत के 9 जहाज, 198 नाविक अभी भी वहां मौजूद; क्या है प्लान?
तेहरान, जुलाई 8 -- पश्चिम एशिया में 28 फरवरी से शुरू हुए संघर्ष के बाद समुद्री व्यापार और जहाजों की आवाजाही पर खास नजर रखी जा रही है। इस बीच एक अहम जानकारी सामने आई है कि भारत के लिए माल लेकर आ रहे भारतीय और विदेशी झंडे वाले 50 जहाज विवाद शुरू होने के बाद से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पार कर चुके हैं। वहीं, फिलहाल 198 भारतीय नाविकों के साथ 9 भारतीय जहाज अभी भी फारस की खाड़ी क्षेत्र यानी होर्मुज के पश्चिम में मौजूद हैं।'जहाज फंसे नहीं हैं, व्यापारिक गतिविधियों में हैं' मौजूदा स्थिति को लेकर शिपिंग मंत्रालय के एक अधिकारी ने स्थिति स्पष्ट की है। अधिकारी ने कहा, "ये जहाज वहां फंसे नहीं हैं, बल्कि वर्तमान में उस क्षेत्र में व्यापार कर रहे हैं या अपने कार्यों में लगे हुए हैं।" हालांकि, इस बात को लेकर अभी तक कोई नया अपडेट नहीं है कि क्या भारत से जाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.