बलरामपुर, जून 25 -- बलरामपुर, संवाददाता। सड़क पर हॉर्न बजाने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते बवाल में बदल गया। नगर कोतवाली क्षेत्र के बंजारी चौराहे के पास दो युवकों ने एक युवक को घेरकर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे एक अन्य युवक को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में बेनीजोत (बेलहा देहात) निवासी माधवेंद्र प्रताप सिंह पुत्र अनिल सिंह ने बताया कि 23 जून रात करीब 9:25 बजे अपने घर वह लौट रहे थे। इसी दौरान बंजारी चौराहे के सामने हॉर्न बजाने की बात को लेकर उनका विवाद अमित चौहान और मोनू चौहान से हो गया। आरोप है कि कहासुनी बढ़ने पर दोनों आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखत...