बिहारशरीफ, जनवरी 30 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। नूरसराय स्थित नालंदा कॉलेज ऑफ हॉर्टिकल्चर में रविवार को सखी प्रेरणा दिवस मनाया जाएगा। इसमें महिलाओं को स्वच्छ ऊर्जा और उद्यमिता की जानकारी दी जाएगी। स्वयं शिक्षण प्रयोग के कार्यक्रम प्रबंधक गौतम कुमार ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। देश और समाज को विकसित बनाना है, तो महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना होगा। इसमें महिला आधारित जलवायु सहिष्णु कृषि, जल एवं स्वच्छता, नेतृत्व विकास समेत अन्य मुद्दों पर भी चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य महिलाओं के लिए सक्षम और समृद्ध वातावरण तैयार करना है। ताकि, वे गरिमा और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को उड़ान दे सकें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...