नई दिल्ली, जुलाई 1 -- सस्पेंस थ्रिलर के शौकीन लोगों के लिए जियो हॉटस्टार पर एक बेहद शानदार सीरीज मौजूद है। अगर आपने अभी तक ये सीरीज नहीं देखी है तो आप कुछ बहुत अच्छा मिस कर रहे हैं। इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 8.5 है। हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं उसके हर एपिसोड आपको मिस्ट्री में उलझे मिलेंगे। इस सीरीज के दो सीजन आ चुके हैं।क्या है इस सीरीज का नाम? हम जिस सस्पेंस थ्रिलर सीरीज की बात कर रहे हैं, उसका नाम है असुर। इस सीरीज का पहला सीजन कोविड के वक्त में रिलीज हुआ था। पहला सीजन 2 मार्च 2020 में आया था। वहीं, सीरीज का दूसरा सीजन 1 जून, 2023 को रिलीज हुआ था। दोनों सीजन मिलाकर इस सीरीज में 16 एपिसोड्स हैं। पहले सीजन में 8 एपिसोड और दूसरे सीजन में 8 एपिसोड हैं। यह भी पढ़ें- 'मुसाफिर कैफे' के साथ विक्रांत ला रहे लव स्टोरी, कब और कहां रिलीज हो रह...