चम्पावत, मार्च 23 -- चम्पावत। किमतोली-रौसाल सड़क में हॉटमिक्स के लिए 12.15 करोड़ की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति मिली है। योजना के तहत लगभग 20 किमी लंबे इस मोटर मार्ग के सुदृढ़ीकरण से क्षेत्र के ग्रामीणों को सुगम आवाजाही की सुविधा मिल सकेगी। डीएम मनीष कुमार ने संबंधित विभागों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...