गोरखपुर, मई 11 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। माउंट लिट्रा जी स्कूल कुसम्ही क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए रोमांचक मुकाबले में सोमवार को हॉक स्पोर्ट्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नीना थापा क्रिकेट अकादमी को 5 विकेट से पराजित कर महत्वपूर्ण जीत दर्ज की। मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन अंत में हॉक स्पोर्ट्स ने संयमित बल्लेबाजी और प्रभावी गेंदबाजी के दम पर मुकाबला अपने नाम कर लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नीना थापा क्रिकेट एकेडमी की टीम ने स्कोर 40 ओवर में 177/7 तक पहुंचाया। 178 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हॉक स्पोर्ट्स ने 34.1 ओवर में 5 विकेट खोकर 178 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। नीना थापा क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी में अंकुश यादव ने 2 विकेट लिए। मैच में अभिषेक यादव ने 1 विकेट लि...