रांची, जून 18 -- खूंटी, संवाददाता। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को जिला आयुष समिति के तत्वावधान में बिरसा कॉलेज स्थित एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में प्रातः 6 बजे से जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष योग दिवस की थीम स्वस्थ वृद्धावस्था हेतु योग रखी गई है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खूंटी विधायक रामसूर्या मुंडा तथा उपायुक्त मो. जावेद हुसैन शामिल होंगे। योग प्रशिक्षक उपेंद्र नारायण सिंह एवं नमित नाम प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और स्वस्थ जीवनशैली से जुड़े योगाभ्यास कराएंगे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग, उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार प्रकाश, डीएफओ दिलीप कुमार यादव, एसडीएम दीपेश कुमारी, जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आ...