मेरठ, मई 13 -- सनातन धर्म इंटर कॉलेज सदर के मैदान पर चल रहे हॉकी समर कैंप में बुधवार को भारतीय खेल प्राधिकरण के पूर्व साई कोच ज्ञानेंद्र सिंह पहुंचे। उन्होंने करीब 70 नवोदित खिलाड़ियों को हॉकी की बारीकियां सिखाईं। ज्ञानेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों की फिटनेस और खेल कौशल की सराहना करते हुए खेल के साथ पढ़ाई पर भी ध्यान देने की प्रेरणा दी। प्रशिक्षक जोगिंदर सिंह ने उनका स्वागत किया। प्रधानाचार्य अरुण कुमार गर्ग ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। कैंप का समापन 16 मई को होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...