नई दिल्ली, अगस्त 28 -- हॉकी विश्व कप में भारतीय पुरुष टीम के लिए इस साल कुछ भी अच्छा नहीं जा रहा है। पहले ही टीम इंडिया सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी थी और अब एक और शर्मनाक घटना सामने आई है। भारतीय टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह को बेल्जियम के खिलाफ खेले गए मुकाबले में येलो कार्ड दिखाया गया। ऐसा इसलिए क्योंकि उस दौरान भारतीय टीम के 12 खिलाड़ी मैदान पर थे। यह भारतीय टीम और हॉकी के लिए बेहद शर्मनाक क्षण के रूप में कैद हुआ। यह घटना खेल के 11वें मिनट में घटी। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह को अचानक पीला कार्ड दिखाया गया। बाद में स्पष्ट किया गया कि मैदान पर 12 भारतीय खिलाड़ी मौजूद थे, जिसके कारण कप्तान को कार्ड दिखाया गया। इस कारण से पीला कार्ड मिलने का मतलब था कि हरमनप्रीत को पांच मिनट के लिए खेल से बाहर बैठना पड़ा। इसमें दूसरे क्वार्टर का एक ...