नई दिल्ली, अगस्त 22 -- शनिवार को एम्स्टेलवीन में खेले गए एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप के 2026 दूसरे चरण के मुकाबले में भारतीय टीम इतिहास रचने से चूक गई। विश्व कप के अब तक के 50 से अधिक वर्षों के इतिहास में टीम इंडिया ने कभी भी नीदरलैंड को शिकस्त नहीं दी थी। ऐसे में उन्हें पहले बार हराने और इतिहास रचने का मौका था, लेकिन ऐसा नहीं हो सका है। भारतीय टीम मुकाबला हार गई है और इसी के साथ इस विश्व कप संस्करण के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों पर भी झटका लगा है। हालांकि, टीम पूरी तरह से बाहर नहीं हुई है, लेकिन अब यहां से सेमीफाइनल में प्रवेश करना मुश्किल होगा। भारत और नीदरलैंड के बीच दो क्वार्टर यानी हाफ टाइम तक गेम एकदम टाइट रहा, कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। पहले क्वार्टर में 12वें मिनट में नीदरलैंड को पेनल्टी कॉर्नर मिला था, लेकिन मेजबान टीम इसे ...