लातेहार, फरवरी 28 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। प्रखंड के पोटमाडीह गांव में पिछले 21 फरवरी से आयोजित हॉकी लीग मैच का शनिवार को समापन हो गया। ग्रामीण स्तर पर आयोजित इस टूर्नामेंट में कुल 15 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में जयपुर, गोठगांव, उरुम्बी, अक्सी, डुमरडीह, पोटमाडीह, खपरतला सहित अन्य गांवों की टीमों ने भाग लिया। सेमीफाइनल मुकाबला डुमरडीह और पोटमाडीह के बीच खेला गया। इसमें पोटमाडीह की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-1 से जीत कर फाइनल में जगह बनाई।द फाइनल मुकाबला पोटमाडीह और जयपुर के बीच बेहद रोमांचक रहा. दोनों टीमों ने निर्धारित समय तक जोरदार खेल दिखाया,लेकिन कोई भी टीम फील्ड गोल करने में सफल नहीं हो सकी। इसके बाद मैच का फैसला पेनाल्टी पुश से किया गया। जिसमें जयपुर की टीम ने 3-2 गोल से जीत हासिल कर खिताब अपने नाम कर लिया। विजेता टीम को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.