सुल्तानपुर, दिसम्बर 11 -- सुलतानपुर, संवाददातता । खेल निदेशालय के तत्वावधान में आयोजित प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरुष हॉकी का जिला स्तरीय ट्रायल संपन्न हुआ। जिसमें दानिश, शाहरुख, राहुल, अमित, नवाज़, गजेंद्र, प्रभाकर, विष्णु, कैफ और सूरज कुमार का चयन हुआ। प्रतिक्षा सूची में मो. साहिल और सौरभ का भी चयन किया गया l जिला चयन में आज 35 खिलाडियों ने प्रतिभाग किया। चयनित खिलाडियों का मंडल ट्रायल डाभा सेमर अयोध्या में कल आयोजित होगा l क्रीड़ा अधिकारी राजेश कुमार सोनकर ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 19 से 24 दिसंबर रामपुर में आयोजित होगी l खिलाड़ियों को आधार कार्ड पासपोर्ट आकार की फोटो के साथ प्रतिभाग करना होगा l हॉकी सुलतानपुर सचिव तारिक वसीम ने बताया की नवागत क्रीड़ा अधिकारी जोकि लगातार 15 वर्षों से हॉकी के यूपी टीम के कोच रहे हैं, उनके ...