मुरादाबाद, मार्च 23 -- मुरादाबाद। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्पोर्ट्स स्टेडियम सोनकपुर में सोमवार को हॉकी स्टिक की आवाजें सुनने को मिलीं, तो कबड्डी में खिलाडियों ने जोर दिखाया। यहां जूनियर बालक हॉकी और जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें हॉकी में जीआईसी और कबड्डी में ग्रीन मिडोज टीम ने जिला चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता में पहला सेमीफाइनल मैच शांति निकेतन स्कूल और आकांक्षा विद्यापीठ के बीच खेला गया। जिसमें आकांक्षा विद्यापीठ की टीम ने 02-0 के स्कोर से यह मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमी फाइनल मैच खेलो इंडिया हॉकी सेंटर और राजकीय इंटर कालेज के बीच खेला गया। जिसमें राजकीय कालेज की टीम ने 04-02 के स्कोर से यह मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।फाइनल मैच आकांक्षा विद्यापीठ और राजकीय कालेज...