हमीरपुर, मार्च 15 -- मौदहा, संवाददाता। कस्बे के रहमानियां खेल ग्राउंड में जिला स्तरीय जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में एमएसजे स्पोर्ट्स ने रहमानियां कॉलेज की टीम को 4-2 के अंतर से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। रविवार को खेल निदेशालय लखनऊ के तत्वावधान में जिला क्रीड़ाधिकारी बृजेश सोनी के मार्गदर्शन में रहमानियां खेल ग्राउंड में जिला स्तरीय जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में खेल गए रोमांचक मुकाबले में मौलाना सलीम जाफरी स्पोर्ट्स (एमएसजे) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रहमानियां कॉलेज की टीम को 4-2 के अंतर से पराजित कर जीत दर्ज की। मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल, अनुशासन एवं खेल भावना का परिचय दिया जिसको दर्शकों ने खूब सराहा। प्रतियोगिता के उपरांत प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों...