गाजीपुर, मई 8 -- खानपुर। करमपुर के मेघबरन सिंह हॉकी एकेडमी से शुक्रवार को शुक्रवार हॉकी इंडिया द्वारा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली अंडर 18 पुरुष हॉकी टीम में दो खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इसमें रोमित पाल और प्रहलाद राजभर का चयन किया गया है। प्रहलाद के चचेरे भैया पवन राजभर हॉकी इंडिया के खिलाड़ी रह चुके हैं। इनके चयन से स्टेडियम में प्रशिक्षणरत खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है। स्टेडियम के प्रबंधक पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह ने कहा कि दोनों शानदार खिलाड़ी हैं और इनमें कूट कूट कर प्रतिभा भरी है। दोनों 15 से 20 मई तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भोपाल एवं मध्यप्रदेश में होने वाली प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...