लखनऊ, अप्रैल 5 -- लखनऊ, संवाददाता। केडी सिंह बाबू सोसाइटी के तत्वावधान में दूसरी फजुलर रहमान मेमोरियल सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता छह अप्रैल से चंद्रभानु गुप्त मैदान में खेली जाएगी। लीग कम नॉकआउट आधार पर होने वाली प्रतियोगिता दस अप्रैल तक चलेगी। पांच दिवसीय आयोजन के दौरान छह टीमें खिताब के लिए जोर आजमाइश करेंगी। इन टीमों में लखनऊ से फजुलर रहमान इलेवन, केडी सिंह बाबू इलेवन, बुला गांगुली इलेवन, मो. शाहिद इलेवन, जमनलाल शर्मा इलेवन के अलावा बाराबंकी से गांधी क्लब की टीम भाग लेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...