हॉकी टीम के लिए चयन ट्रायल पांच को
सिमडेगा, अगस्त 1 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। झारखंड राज्यस्तरीय सब जूनियर और जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप के लिए सिमडेगा जिला हॉकी टीम के लिए चयन ट्रायल पांच अगस्त को होगा। दिन के दस बजे से आयोजित होने वाला चयन ट्रायल अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। बताया गया कि सब जूनियर वर्ग में जिन खिलाड़ियों का जन्म 01 जनवरी 2010 को या उसके बाद हुआ हो, जूनियर वर्ग जिन खिलाड़ियों का जन्म 01 जनवरी 2007 को या उसके बाद हुआ हो। चयन ट्रायल में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र के साथ उपस्थित रहने का आग्रह किया गया है। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.