जौनपुर, जनवरी 13 -- जौनपुर, हिन्दुस्तान संवाद। अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट परिवार का स्थापना दिवस समारोह रविवार को नगर के एक होटल में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि ओलम्पियन एवं अर्जुन अवार्डी हॉकी के पूर्व खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद, विशिष्ट अतिथि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रशांत कुमार सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्या, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ नन्हीं बिटिया श्रेया चौधरी ने गणेश वंदना से और अतिथियों की ओर से किए गए दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। सम्मान समारोह कार्यक्रम के दौरान जिले के हॉकी खिलाड़ी बच्चे, महिला सुरक्षा सम्मान, शिक्षक सम्मान, चिकित्सा सम्मान, पत्रकार सम्मान, सामाजिक संस्था सम्मान, ट्रस्ट परिवार सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर डॉ. पीके सिंह, डॉ. तेज सिंह...