लखनऊ, मार्च 7 -- लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ सब जूनियर बालक हॉकी टीम के गठन को चयन ट्रायल गोमती नगर स्थित विजयंत खंड मिनी स्टेडियम स्थित पद्मश्री मो. शाहिद हॉकी स्टेडियम में आयोजित किये जायेंगे। 10 मार्च को जिला और 11 मार्च मंडल स्तरीय ट्रायल आयोजित किये जायेंगे। चयनित टीम 13 से 18 मार्च विजयंत खंड स्टेडियम में ही आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय समन्वय सबजूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। ट्रायल में वहीं खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे, जिनका जन्म एक जनवरी 2010 या उसके बाद हुआ हो। चयन ट्रायल में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को प्रमाणित जन्मतिथि प्रमाण-पत्र और आधार कार्ड प्रस्तुत करना अनिवार्य है। चयन समिति में उप क्रीड़ाधिकारी रंजीत राज और पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रजनीश कुमार मिश्रा, जिला हॉकी संघ के सचिव अविनाश श्रीवास्तव और प्रशिक्षक...