गोड्डा, मई 29 -- गोड्डा। नेशनल स्पोर्ट्स कोड के आलोक में हॉकी झारखंड द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार हॉकी गोड्डा ने गुरुवार शाम एक विशेष बैठक बुलाकर तीन उप समितियों का विधिवत गठन किया। उक्त आशय कि जानकारी देते हुए हॉकी गोड्डा के सचिव सुरजीत झा ने बताया कि हॉकी गोड्डा के अध्यक्ष मनोज कुमार पप्पु की अध्यक्षता में स्थानीय शांति नगर स्थित खबर संगम भवन में आहूत बैठक में शामिल संघ के तमाम पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा पिछले दिनों संपन्न संघ के चुनाव और उसके परिणाम की संपुष्टि उपरांत तीन नई उप समिति ग्रीवांस कमेटी, एथलीट कमिटी एवं सेक्सुअल हरासमेंट कमिटी का गठन कर इन्हें संघ से जोड़ा गया।

संरक्षण और प्रबंधन श्री झा ने बताया कि वर्तमान विस्तारित हॉकी गोड्डा में प्रधान संरक्षक प्रणेश सोलेमन, संरक्षक समीर दुबे, संजीव झा, शशिकांत गुप्ता ...