रांची, अक्टूबर 3 -- रांची, विशेष संवाददाता। जूनियर एशिया हॉकी कप में स्वर्ण पदक जीतकर झारखंड का नाम रोशन करने वाली महिला हॉकी खिलाड़ियों की बुनियादी समस्याओं के समाधान के लिए झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) ने पहल शुरू की है। झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस एवं झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष सुजीत नारायण प्रसाद के निर्देश पर गुमला और खूंटी जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) की टीमों ने स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों के घर पहुंचकर परिवार की स्थिति और सरकारी सुविधाओं की जानकारी ली। गुमला डालसा की टीम कामडारा प्रखंड के कुम्हार टोली स्थित स्वर्ण पदक विजेता पावती टोपनो के घर पहुंची। टीम ने उनके माता-पिता सोमा टोपनो और जानो टोपनो से मुलाकात कर परिवार की स्थिति और सरकारी योजनाओं के लाभ की जानकारी ली। यह भी पढ़ें- Ranchi News: चीन में गोल्ड जीतने के...