कोडरमा, जून 23 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। हॉकी कोडरमा की वार्षिक आमसभा सह कार्यकारणी समिति के पुनर्गठन का आयोजन हॉकी कोडरमा के कार्यालय में किया गया इसमें हॉकी झारखंड द्वारा प्रतिनियुक्ति पर्यवेक्षक संतोष कुमार गुप्ता व निर्वाचन अधिकारी के रूप में राहुल कुमार उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता हॉकी कोडरमा के पूर्व अध्यक्ष कमलाकर शर्मा ने की । यह भी पढ़ें- जिला खो-खो संघ का प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकातबैठक के मुख्य मुद्दे बैठक में जिले में हॉकी खेल के विकास, ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को उचित अवसर उपलब्ध कराने, खिलाड़ियों को आधुनिक प्रशिक्षण से जोड़ने व राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जिल...