रांची, मई 22 -- रांची, वरीय संवाददाता। पूर्वी भारत में हॉकी के विकास को मजबूती देने के लिए हॉकी इंडिया ने खेल निदेशालय और हॉकी झारखंड के समन्वय से ऑफिशिएटिंग एजुकेशन लेवल-1 कोर्स का आयोजन किया है। मोरहाबादी के हॉकी स्टेडियम में आयोजित इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में पूर्वी क्षेत्र के विभिन्न राज्यों से आए 20 तकनीकी अधिकारी और अंपायर भाग ले रहे हैं। इस कोर्स में कक्षा आधारित सैद्धांतिक (थ्योरी) प्रशिक्षण, मैदान पर व्यावहारिक (प्रैक्टिकल) अभ्यास और ऑनलाइन मूल्यांकन शामिल है। प्रशिक्षण में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को लेवल-2 में प्रमोट किया जाएगा, जिससे वे उच्च स्तरीय राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिताओं में अंपायरिंग और ऑफिशिएटिंग कर सकेंगे। यह भी पढ़ें- खेल प्रशिक्षकों की तैनाती की यह भी पढ़ें- खेल प्रशिक्षकों की तैनाती की यह भी पढ़ें- चम्पा...