हॉकी के मैदान से युवाओं का रास्ता रोक रही अकादमी की खींचतान : रोमियो जेम्स
सहारनपुर, अक्टूबर 7 -- सहारनपुर। भारतीय हॉकी को आज सबसे ज्यादा जरूरत मैदान पर खिलाड़ियों की नहीं, बल्कि व्यवस्था में एकजुटता की है। संगठन के भीतर पद और अधिकार को लेकर चल रही खींचतान का असर खेल के माहौल पर पड़ रहा है। खिलाड़ियों को बेहतर अवसर देने के बजाय यदि जिम्मेदार लोग आपसी विवादों में उलझे रहेंगे तो इसका सीधा नुकसान भारतीय हॉकी को होगा। यह कहना है पूर्व भारतीय अंतरराष्ट्रीय गोलकीपर एवं भारतीय हॉकी टीम के पूर्व मैनेजर रोमियो जेम्स का। मंगलवार को मिशन कंपाउंड स्थित सेंट मैरीज एकेडमी में हिन्दुस्तान से विशेष बातचीत में उन्होंने हॉकी के मौजूदा हालात पर बेबाकी से अपनी बात रखी। रोमिया जेम्स ने कहा कि हॉकी इंडिया में अध्यक्ष और महासचिव के बीच चल रही खींचतान चिंता का विषय है। संगठन में आपसी लड़ाई का खामियाजा अंततः खिलाड़ियों और खेल को भुगतना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.