पीलीभीत, अगस्त 30 -- पीलीभीत, संवाददाता। गोस्वामीज़ मॉम्स प्राइड स्कूल पीलीभीत एवं जंगरोली परिसरों में राष्ट्रीय खेल दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मनोरंजक और खेल प्रतियोगिताओं में बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। राष्ट्रीय खेल दिवस पर विद्यालय परिवार ने हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को श्रद्धापूर्वक याद किया। विद्यार्थियों को मेजर ध्यानचंद के जीवन, खेल के प्रति उनके समर्पण, अनुशासन, निरंतर अभ्यास और देश के लिए उनके गौरवपूर्ण योगदान के बारे में बताया गया। स्कूल परिसर में प्ले ग्रुप से केजी तक के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों के लिए विभिन्न मनोरंजक खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिसमें जलेबी दौड़, नींबू दौड़, गेंद दौड़ और बोरी दौड़ जैसी प्रतियोगिताएं हुई। यह भी पढ़ें- पचास मीटर दौड़ में सोनी और आर्यन कुमार प्रथम रहे जलेबी ...