रामपुर, मई 31 -- रामपुर। लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज में तीन व चार जून को हॉकी के खिलाड़ियों का फाइनल ट्रायल लिया जाएगा। इसके लिए रामपुर की चार बालिकाओं मशीयत, रोशनी ,नविता और सिमरन का अंडर 14 में चयन हुआ है। हॉकी कोच फरहत अली खान ने बताया की वर्तमान में उनके पास हॉकी के 40 खिलाड़ी अभ्यास करते हैं। जिनमें अंडर 14 वर्ग की 28 बालिकाएं भी शामिल हैं। जो प्रतिदिन सुबह और शाम दो-दो घंटे हॉकी की प्रैक्टिस करती हैं। बताया कि यह चारों बालिकाएं बीतें कई सालों से उनके पास हॉकी का निरंतर अभ्यास कर रही है और साथ ही मुरादाबाद मंडल स्तर पर हुए हॉकी के चयन में फिजिकल और स्किल लेबल पर में टॉप कर चुकी है। यह भी पढ़ें- हॉकी के फाइनल ट्रॉयल के लिए चार बालिकाओं का चयन यह भी पढ़ें- खेल--स्पोर्ट्स कॉलेजों में प्रवेश के लिए मुख्य चयन परीक्षा 3 जून से

हिंदी हिन्दुस्तान ...