संभल, अगस्त 30 -- चन्दौसी। महापुरुष स्मारक समिति एवं सर्व समाज जागरूकता अभियान के संयुक्त तत्वावधान में छोटेलाल कालोनी स्थित एक स्कूल में हॉकी के जादूगर पद्मभूषण मेजर ध्यानचंद की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कवि माधव मिश्र ने कहा कि मेजर ध्यानचंद ने भारतीय हॉकी को विश्व में नई पहचान दिलाई। उन्होंने भारतीय टीम को तीन बार ओलंपिक में स्वर्ण पदक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी जयंती को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने खिलाड़ियों को अर्जुन व द्रोणाचार्य पुरस्कार दिए जाने को प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन बताया। यह भी पढ़ें- हॉकी के जादूगर ध्यानचंद ने भारत को दिलाया स्वर्ण पदक कार्यक्रम में प्रधा...