हाजीपुर, अप्रैल 18 -- गोरौल,संवाद सूत्र। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं खेल विभाग बिहार के संयुक्त तत्वाधान में एकलव्य राज्य आवासीय प्रशिक्षण केंद्र हॉकी के खिलाड़ियों के चयन को लेकर अभ्यास किया गया। इसका आयोजन खेलो इंडिया स्माल सेंटर उच्च विद्यालय चकव्यास, गोरौल के खेल मैदान में जिला पदाधिकारी,वैशाली के निर्देशानुसार जिला खेल पदाधिकारी वैशाली के मार्गदर्शन में की गई। मालूम हो कि इस ट्रायल प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों जिनकी आयु 12 से 14 वर्ष के है ने भाग लिया। इस ट्रायल प्रतियोगिता में वैशाली, मुजफ्फरपुर,सिवान, समस्तीपुर, कटिहार, सीतामढ़ी से कुल 53 बालक-बालिकाओं ने अपनी योग्यता का परिचय देते हुए चयन के लिए अपनी दावेदारी की पेशकश की। यह भी पढ़ें- गोरौल में हॉकी खिलाड़ियों की चयन के लिए हुई प्रतियोगिता इस चयन ट्रायल में चयनित ब...