सहरसा, फरवरी 25 -- सहरसा। हॉकी एसोशिएशन ऑफ सहरसा के अध्यक्ष सुनील कुमार झा सहित अन्य ने डीएम को आवेदन देकर सहरसा में हॉकी का सेन्टर ऑफ एक्सीलेन्स एवं मीनी स्टेडियम खोलवाने की मांग की है। आवेदन में कहा कि कोसी प्रमंडल का मुख्यालय सहरसा है। गंगा के इस पार कोई भी हॉकी खेलने लायक मैदान, टर्फ स्टेडियम नहीं है। हॉकी सेन्टर ऑफ एक्सीलेन्स सेन्टर खुल जाता है तो जो वर्तमान सरकार के स्कीम में भी है। हॉकी का मिनी स्टेडियम हो जाने से यहाँ भी राज्य, एवं राष्ट्रीय स्तर पर चयन एवं राज्य से राष्ट्र स्तर तक मैच हो सकता है। जिससे कोशी प्रमंडल का ही नहीं, पड़ोसी प्रमंडल भी इससे लाभान्वित होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.