वाराणसी, जनवरी 2 -- वाराणसी। हॉकी इंडिया लीग के इस साल के सीजन में काशी के चार होनहार खिलाड़ी शामिल होंगे। पूर्वोत्तर रेलवे के हाकी कोच और पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सतीश नारायण सिंह ने बताया इसमें वाराणसी से ओलंपियन ललित उपाध्याय, अतुलदीप, प्रशांत चौहान, राहुल यादव अलग-अलग टीमों से खेलते नजर आएंगे। शुभारंभ 3 जनवरी को चेन्नई में है। उद्घाटन मैच तमिलनाडु ड्रैगन और हैदराबाद तूफान के बीच है। इनमें से अतुलदीप श्राची बंगाल टाइगर्स और ललित, प्रशांत तथा राहुल यूपी जीसी टीम से खेलेंगे। लीग तीन शहरों चेन्नई, रांची, भुवनेश्वर में 3 से 26 जनवरी तक आयोजित है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.