वाराणसी, फरवरी 28 -- वाराणसी। ओलंपियन विवेक सिंह एकेडमी ओर से श़ुक्रवार को शिवपुर मिनी स्टेडियम में 7-ए-साइड जिलास्तरीय हॉकी प्रतियोगिता शुरू हुई। इसमें विवेक एकेडमी ने कोरौता हॉकी एकेडमी को 4-1 से हराया। करौता एकेडमी के फॉवर्ड खिलाड़ी रवि ने मैच के 9वें मिनट में टीम की ओर पहला गोल कर बढ़त बनाई। दूसरे हाफ के 33वें मिनट में विवेक एकेडमी के विजय और 35वें मिनट में मनीष ने गोल किया। मैच समाप्त होने से सात मिनट पहले मयंक यादव ने लगातार दो गोल कर विवेक एकेडमी को 4-1 से जीत दिला दी। दूसरे मैच में गंगापुर एकेडमी की टीम ने सिगरा स्टेडियम टीम को 4-2 से हरा दिया। तीसरे मैच में विवेक एकेडमी हरहुआ की टीम ने कैंट स्टार को 4-0 से हरा दिया। अंतिम मैच में यूपी कॉलेज ने अमरा की टीम को 4-2 से हरा दिया। इसमें इससे पूर्व मुख्य अतिथि ओलंपियन राहुल सिंह ने खिला...