प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 15 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। खेल स्टेडियम में चल रही राज्य आमंत्रण सीनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता के तीसरे दिन रविवार को सात मैच खेले गए। इसमें खेल छात्रावास अयोध्या, विवेक एकेडमी वाराणसी, बाराबंकी और स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर की टीमें अपने मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच गईं। बिजनौर और गोरखपुर की टीमों ने अपने मैच एकतरफा जीत लिए। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त क्रीड़ाधिकारी परमजीत सिंह पम्मी, सुल्तानपुर के क्रीड़ाधिकारी राजेश सोनकर, जिला खेल अधिकारी पूनम लता राज ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पहले मैच में बिजनौर ने मेरठ को 7-1 से हराया। दूसरा मैच प्रयागराज और प्रतापगढ़ को बीच हुआ। इसमें कोई टीम गोल नहीं कर सकी। तीसरे मैच मेंस्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर ने भदोही को 10-0 से हराया। चौथा मैच विवेक अकादमी...