दुमका, दिसम्बर 24 -- दुमका, प्रतिनिधि। दुमका के व्यवसायी सह समाजसेवी सुमित पटवारी ने मंगलवार की सुबह दुमका बस पड़ाव पहुंचकर हॉकरों के बीच कंबल और टोपी का वितरण किया। मौके पर समाजसेवी सुमित पटवारी ने कहा कि दुनिया में सबसे बड़ा काम मानव की सेवा ही है। इन हॉकरों के बीच कंबल - टोपी का वितरण कर मुझे काफी संतोष का अनुभव हो रहा है। उन्होंने कहा कि आगे भी उनके द्वारा जरूरतमंदों की इसी तरह से सेवा किया जाएगा। मौके पर सहयोगी में रवि मेहारिया, नंद किशोर भंडारी, राजेश कुमार, सचिन पटवारी, पवन राणा, रवि पटवारी, शिव कुमार अग्रवाल आदि मौजूद रहे। फोटो संख्या-03-हॉकरों के बीच कंबल और टोपी बांटते समाजसेवी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...