मेरठ, जुलाई 25 -- हरियाणा के पानीपत में हैवेल्स, वी-गार्ड और पॉलीकैब जैसी जानी-मानी कंपनियों के नाम से नकली बिजली का तार तैयार करके मेरठ समेत वेस्ट यूपी में सप्लाई किया जा रहा है। स्पीड सर्च एंड सिक्योरिटी नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के फील्ड मैनेजर की निशानदेही पर रेलवे रोड जैननगर तिराहे पर एक दुकान पर 23 जुलाई को छापेमारी की गई। दुकान से करीब 10-12 लाख रुपये का ब्रांडेड कंपनी के नाम पर रखा हुआ नकली तार बरामद किया गया। इनकी पैकिंग ब्रांडेड कंपनी की थी और इन पर मुहर भी लगी थी। फिलहाल आरोपी दुकान मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। स्पीड सर्च एंड सिक्योरिटी नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के फील्ड मैनेजर ललित कुमार ने बताया कि उनकी कंपनी को पैनासोनिक लाइफ सॉल्यूशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की ओर से नकली सामान विक्रय रोकने के लिए अधिकृ...