हैवी ब्लास्टिंग से पॉल्ट्री फार्म व मकान क्षतिग्रस्त
धनबाद, जून 17 -- बीसीसीएल कतरास क्षेत्र की चैतुडीह कोलियरी में संचालित आरके माइनिंग आउटसोर्सिंग परियोजना में ब्लास्टिंग के दौरान उड़कर आए पत्थरों से एक पॉल्ट्री फार्म व एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार को परियोजना पहुंचकर हंगामा करते हुए काम बंद करा दिया। मुआवजा, पुनर्वास तथा नियोजन की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि कंपनी द्वारा हैवी ब्लास्टिंग की जाती है। इस वजह से पत्थर उड़कर उनके आवासों में गिर रहे हैं। सूचना मिलने पर कतरास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। करीब 18 घंटे बाद आउटसोर्सिंग का काम पुनः शुरू हुआ। वार्ता में कंपनी अधिकारी अमित दुबे ने क्षति की भरपाई और मरम्मत कार्य कराने का आश्वासन दिया। वहीं ग्रामीण प्रतिनिधि मो. जावेद ने कहा कि पांच एकड़ 68 डिसमिल भूमि में मो. फारू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.