धनबाद, जून 25 -- बीसीसीएल के गोविंदपुर क्षेत्र अंतर्गत महेशपुर कोलियरी में संचालित श्रीइंफ्रा आउटसोर्सिंग माइंस में लगातार हो रही हैवी ब्लास्टिंग के विरोध में राजधानी क्वार्टर के लोग आंदोलन पर उतर गए। बुधवार को वहां रह रहे लोगों ने पुनर्वास, नियोजन व मुआवजा की मांग को लेकर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि हैवी ब्लास्टिंग के कारण राजधानी क्वार्टर के घरों में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गई है। वहीं दूसरी ओर क्वार्टर के बगल में उच्च क्षमता के जलमीनार जर्जर होने के कारण हैवी ब्लास्टिंग से कभी भी गिरने का भय बना रहता है। ग्रामीणों ने ​चेतावनी दी कि ब्लास्टिंग की तीव्रता को तुरंत नियंत्रित नहीं किया गया, तो उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...