संवाददाता, मार्च 11 -- यूपी के फरीदपुर में भुता के गांव रावल कला में अवैध संबंधों के शक में पति ने डंडों से पीटकर पत्नी की हत्या कर दी। अंतिम संस्कार करने के लिए जाते समय ग्रामीणों के पहुंचने पर वह पत्नी का शव श्मशान भूमि में फेंककर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक भुता के गांव रावल कला में रहने वाले भीमसेन की पहली पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। चार साल पहले भीमसेन ने पीलीभीत के गांव विला खजुआ की 32 वर्षीय मंजू से प्रेम विवाह कर लिया। मगर पिछले कुछ समय से भीमसेन पत्नी मंजू पर शक करने लगा था। इसके चलते ही सोमवार रात भीमसेन शराब के नशे में घर पहुंचा और मंजू को डंडों से पीटना शुरू कर दिया। सिर में चो...