ग्वालियर, जून 25 -- शहर के थाटीपुर थाना क्षेत्र में देर रात पेट्रोल नहीं देने के विवाद में एक युवक को आग लगाकर जिंदा जलाने की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना में युवक गंभीर रूप से झुलस गया, जबकि उसे बचाने पहुंचे उसके पिता भी आग की चपेट में आकर घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए जयारोग्य अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है। जानकारी के अनुसार न्यू प्रेम नगर, पीएसी कॉलोनी निवासी 26 वर्षीय आकाश सेंगर पुत्र रामचंद्र सेंगर पर क्षेत्र के बदमाश बाली उर्फ अनुज गुर्जर, सचिन गुर्जर और अरविंद छावई ने हमला किया। घटना रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपियों और आकाश के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान पेट्रोल दे...