लखनऊ, मार्च 24 -- अमृत सरोवर योजना 1.0 के तहत रायबरेली रोड स्थित हैवतमऊ झील के सौन्दर्यीकरण के कार्य का नगर आयुक्त ने मंगलवार को निरीक्षण किया। इस दौरान चीफ इंजीनियर सिविल महेश वर्मा सहित इंजीनियरिंग विभाग के अन्य अधिकारियों को उन्होंने जरूरी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त गौरव कुमार ने झील के अंतिम चरण में चल रहे कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फिनिशिंग और उद्यान संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। कहा कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। इसके बाद नगर आयुक्त कान्हा उपवन पहुंचे, जहां अमृत 2.0 योजना के तहत विकसित किए जा रहे राधा सरोवर और प्रेम सरोवर के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.