कानपुर, मार्च 1 -- कानपुर। अवर हेल्पिंग हैंड्स फाउंडेशन और अखिल भारतीय वैश्य महासंगठन द्वारा सात निर्धन व अनाथ कन्याओं का सामूहिक विवाह विधि-विधान से संपन्न कराया गया। वर-वधू ने जयमाला पहनाकर सात फेरे लिए। संस्था द्वारा नव दंपतियों को गृहस्थी का सामान भेंट किया गया। आदित्य पोद्दार, सुरभि द्विवेदी, विनीता अग्रवाल, गौरी गुप्ता, विनायक पोद्दार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...