बेगुसराय, मार्च 14 -- बीहट। मुख्यमंत्री तथा उपमुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर हैलीपैड पर लैंड करने से थोड़ी ही देर पहले एक सांड़ के घुसने से अफरातफरी मच गई। हैलीपैड पर तैनात सुरक्षा प्रहरियों ने खदेड़कर साड़ को बाहर भगाया। सांड भी एक सुरक्षा प्रहरी के पीछे भागता हुआ नजर आया। हैलीपैड स्थल से सांड को खदेड़ने के बाद सुरक्षा प्रहरियों ने राहत की सांस ली। एनडीए कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का किया स्वागत हैलीपैड पर एनडीए कार्यकर्ताओं ने किया सीएम तथा डिप्टी सीएम का अभिवादन-हैलीपैड पर एनडीए के घटकदलों के जिलाध्यक्षों तथा स्थानीय विधायकों ने मुख्यमंत्री नीतिश कुमार, उपमुख्यमंत्री द्वय विजय कुमार सिन्हा, सम्राट चौधरी, मंत्री विजय कुमार चौधरी का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। सबसे पहले डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा का हैलीकॉप्टर लैंड किया। उसके बाद दूसरे हेलीकॉ...