कानपुर, मार्च 13 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता शहर के सबसे बड़े अस्पताल हैलट में सफाई कर्मियों की दबंगई का मामला सामने आया है। प्रमुख अधीक्षक कार्यालय के बाहर तीन सफाई कर्मियों ने एक तीमारदार को जमकर पीटा। उसकी शर्ट का कॉलर पकड़कर खींचा। बीच-बचाव करने आए सुरक्षाकर्मियों की भी उनके सामने एक नहीं चली। अस्पताल प्रबंधन ने तीन वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम बनाकर जांच शुरू कर दी है। वहीं प्राचार्य ने तीन में से एक कर्मी को निलंबित कर दिया है। दो दिन पहले हुई घटना का वीडियो गुरुवार शाम वायरल हो गया। हालांकि आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले मरीज का इलाज कराने आए तीमारदार की संतू नाम के सफाई कर्मचारी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बाद में प्रमुख अधीक्षक कार्यालय के बाहर संतू ने अपने दो ...